चित्रकूट। महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फ रवरी को धूमधाम से राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ सरकार की बारात निकलेगी। इस बार बारात में मुख्य आकर्षण जबलपुर का 40 सदस्यीय बैंड रहेगा। फू लों की भव्य सजावट होगी और 4 प्रहर की आरती में सैकड़ों लोग जागरण करेंगे। जगह-जगह बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही है।
मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर रामघाट के पुजारी विपिन बिहारी ने बताया कि पिछले जिले में दुर्घटना होने से कार्यक्रम का आयोजन सादगी से हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फ रवरी को धूमधाम से भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। बारात रामघाट से शाम 4 बजे निकलेगी और टैंपो स्टैंड, जयपुरिया तिराहा, पुराना बस स्टैंड होते हुए पुन: मंदिर में सम्पन्न होगी। जयपुरिया तिराहे में बुन्देली सेना बीते सालों की तरह ही बारात का भव्य स्वागत करेगी।
मंदिर के व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी ने बताया कि राजाधिराज की बारात में जबलपुर का मशहूर 40 सदस्यीय बै्ंड और शहनाई वादक बुलाये गए हैं। रातभर मंदिर में भजन कीर्तन का दौर चलेगा और 4 प्रहर में महाआरती की जाएगी। पहली आरती शाम 7.30 बजे, दूसरी आरती रात 11 बजे, तीसरी आरती 1.30 बजे और चौथी आरती भोर में 4 बजे होगी ।