फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बुन्देली सेना लड़ेगी मजदूरों की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सिंचाई विभाग की ओर से कराए गए रामघाट के विस्तारीकरण में 35 मजदूरों की 1 लाख 70 हजार मजदूरी न देने का आरोप ठेकेदार पर लगाया गया है। मजदूरों ने कहा कि विभाग के अधिकारियों से शिकायत पर भी कोई कदम नहीं उठाया गया। अब सफाई होने के बाद ठेकेदार गायब हो गया है। शिकायत पर बुन्देली सेना ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों से करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में रामघाट के विस्तारीकरण का कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था जो 2019 तक चला। पूर्वांचल के ठेकेदार को विस्तारीकरण का काम मिला था, घाट विस्तारीकरण के दौरान नदी से बोरी निकालने का ठेका रामघाट के स्थानीय नाविक मूलचंद्र को दिया गया। 7 रुपये प्रति बोरी नदी से निकालने और ट्रैक्टर में लादने का तय हुआ था। मूलचंद्र ने क्योटरा निवासी निषाद बिरादरी के लगभग 35 मजदूरों को काम पर लगाया। शुरुआत में तो मजदूरों की मजदूरी का ठेकेदार ने भुगतान किया, लेकिन बाद में 1 लाख 70 हजार बकाया छोड़कर ठेकेदार के कर्मचारी चंपत हो गए। पिछले 6 महीने से मजदूरी भुगतान के लिये 35 मजदूर चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मजदूरों के हक की लड़ाई अब वह खुद लड़ेंगे। मुख्यमंत्री से शिकायत करके ठेकेदार की सिक्योरिटी रोकने और मजदूरों को मजदूरी दिलाने का पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें