फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा यात्रा के बाद शुरू हुआ श्रीराम यज्ञ

Sun, 29 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
विज्ञापन
धर्मनगरी के प्रमोदवन में निकली शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मनगरी में श्रीराम यज्ञ का शुभारंभ शोभायात्रा के बाद हुआ। रविवार को प्रमोदवन से निकली शोभायात्रा में विभिन्न आश्रम के संत महंतों के अलावा महिलाओं ने भागीदारी की। इसके बाद नौ कुंडीय श्रीराम यज्ञ और 151 रामचरित मानस पाठ शुरू हुआ।
विज्ञापन




   धर्मनगरी में श्रीराम यज्ञ करने के लिए जानकीकुंड से शोभा यात्रा हाथी, घोड़ा व गाजे बाजे के साथ निकाली गई। भगवान श्रीराम की जय जयकार करते हुए संत-महंत व श्रद्धालुओं ने कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। इसके बाद शोभायात्रा श्रीधर धाम आश्रम पहुंची।


जहां विधि विधान से श्रीराम यज्ञ की शुरूआत विभिन्न प्रदेशों से आए संत व महात्माओं ने भगवान गणेश की पूजा कर मंत्रोच्चारण के साथ शुरू की। यह यज्ञ मुंबई के संकटमोचन हनुमान टेकरी मलाड के पीठाधीश्वर माधवाचार्य की अध्यक्षता में हो रहा है।
विज्ञापन



महायज्ञ के संयोजक पंजाबी भगवान आश्रम के महंत राजकुमार दास व गुफा मंदिर भोपाल के महंत चंद्रमा दास हैं। इस मौके पर महंत ब्रजमोहन दास, महंत रामकृष्ण दास, राजस्थान के संत गरीब दास, उज्जैन से काशी दास, महंत शंकर दास,नासिक के भक्त चरण दास, सूरत से महंत गोपाल दास्र जागन्नाथपुरी से पूर्णचंद्र दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें