फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिरसा मुंडा पर आधारित नाटक ने दर्शकों को मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिरसा मुंडा पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। इसके अलावा बुंदेली लोकगीत, कथक, घूमर के अलावा असम के बिहू नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

प्रियांशी बदेरिया ने कथक नृत्य व राजस्थानी घूमर नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया। फिल्म महोत्सव के संयोजक राजा बुंदेला और अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथियों और कलाकारों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। खजुराहो के स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके अलावा खजुराहो के शिल्पग्राम परिसर में क्राफ्ट मेला आयोजित किया गया। मेले ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारतीय शिल्पकला और हस्तनिर्मित वस्तुएं देखने को मिली। फेस्टिवल के यूपी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन बुंदेलखंड की प्रतिभाएं प्रतिभाग कर रहीं हैं।
विज्ञापन



13 लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग
फिल्म फेस्टिवल में नवोदित फिल्मकारों की 13 लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। फिल्मों के पोस्टर रिलीज किए गए और उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। टपरा टॉकीज के प्रभारी और अभिनेता आरिफ शहडोली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें