फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नोडल अफसर ने रामायण मेला परिसर का लिया जायजा, परखी तैयारियां

Sun, 15 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 15 सीकेटीपी 01 रामायण मेला परिसर का जायजा लेते नोडल अफसर व अन्य। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) व रामायण मेला के नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में होने वाले 53वीं महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में उन्होंने बताया कि मेला परिसर में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी आदि विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगेंगी। यह प्रदर्शनी जर्मन हैंगर वाले तर्ज में लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ईओ को साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने मेले में लगने वाले बडे़ झूला में सुरक्षा के लिए लोनिवि व विद्युत विभाग से एनओसी प्राप्त करने को कहा। इसके अलावा रैनबसेरा में लगे आठ सीसीटीवी व रामायण मेला परिसर में लगे 10 सीसीटीवी कैमरों के संचालन को कंट्रोल रूम बनाया जाए। साथ ही 20 वालंटियर्स भी तैनात किए जाएंगे। ये बकायदा यूनीफार्म व आईकार्ड के साथ रहेंगे।
विज्ञापन






रानीपुर खाकी में एडीएम ने सुनीं समस्याएं



चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार ने ब्लॉक कर्वी की ग्राम पंचायत रानीपुर खाकी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर आई शिकायतों के निस्तारण के संबंधित अफसरों को निर्देश दिए।

चौपाल में उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। बाद में एडीएम ने मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धवस्था पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में बताया। लेखपाल द्वारा ग्राम खतौनी को पढ़कर सुनाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें