फोटो-7- जल जीवन मिशन योजना में कार्यस्थल का निरीक्षण करते एडीएम सुनंदू सुधाकरण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जिले में कार्य करा रही एलएंडटी कार्यदायी संस्था ने बुधवार को प्रोजेक्ट मैनेजर की तैनाती कर दी है। नमामि गंगे के एडीएम एस सुधाकरण ने रैपुरा पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
अमर उजाला में बुधवार को खबर छपी कि प्रोजेक्ट मैनेजर व तीन इंजीनियर गायब हैं इसके बाद कार्यदायी संस्था ने दूसरे प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र तिवारी को भेजा है। जिन्होंने रैपुरा व चांदीबागर में कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया कि इलेक्ट्रिक पंप हॉउस का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। बाकी काम भी शुरू हो जाएंगे। एडीएम ने बताया कि दोनों पेयजल योजनाओं का काम तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था से तकनीकी सहायक व मजदूरों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।