फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंत्री ने मंदिर में माथा टेका, पढ़ी रामचरित मानस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी राजापुर कस्बा स्थित तुलसी कुटीर में चल रहे तुलसी जन्म महोत्सव कार्यक्रम पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में माथा टेकने के बाद गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित रामचरित मानस की चौपाई पढ़ी।
विज्ञापन

कहा कि कार्यक्रम विश्वस्तरीय होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि रामचरित मानस समाज लिए एक आदर्श के रूप में महाग्रंथ है। हरि की कथा अनंत है बिना हरि कृपा के दर्शन नहीं होते। तुलसी जन्मोत्सव विश्वस्तर पर मनाना चाहिए। वृंदावन के संत रामदास ने मंत्री को तुलसीदास की तस्वीर भेंट की। इस दौरान राजापुर कस्बे के निवासियों ने समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा। कहा कि संस्कृत महाविद्यालय पिछले कई वर्षो से कागजों पर चल रहा है। महाविद्यालय का भवन, छात्रावास, शासन व प्रशासन की उपेक्षा के कारण खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।
राजकीय महिला महाविद्यालय खोलने की मांग की। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि भूमि की व्यवस्था कर प्रस्ताव भेजे ताकि महाविद्यालय का भवन बनाया जा सके। स्थानीय निवासियों ने कहा कि पिछले साल भी इसी महोत्सव में उन्हें ज्ञापन दिया गया था लेकिन कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद झा ने कहा कि भारत वर्ष में साधु व संतों के कारण धर्मध्वजा लहरा रही है। तुलसी जन्म महोत्सव कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर का मनाने का कार्य किया जाना चाहिए। सुनील मिश्रा, सतीश मिश्रा, राजेंद्र पांडेय,रामश्रय त्रिपाठी, अशोक सोनी, भरतलाल सोनी, अनिल देवरहा, शिवपूजन गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें