फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चंद दिनों में ही महंगे शौक का आदी हो गया था मुख्य आरोपी

Sun, 19 Oct 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-22- परिचय- ट्रेजरी घोटाले में मुख्य आरोपी संदीप का आलीशान घर। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार घोटाले का मुख्य आरोपी सहायक लेखाकार संदीप श्रीवास्तव को माना जा रहा है। इसी के कार्यकाल में करोड़ों रुपये का यह घोटाला हुआ। मामले के खुलासे के बाद अब उसके रहन-सहन और खर्च के तौर-तरीके चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि संदीप कुछ ही वर्षों में करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संदीप कर्वी का मूल निवासी है। उसके पिता अधिवक्ता के मुंशी हैं और आज भी अपने पुश्तैनी मकान में रहते हैं, लेकिन संदीप ने एसडीएम कॉलोनी में तीन करोड़ रुपये की लागत से आलीशान मकान बनवाया। इसके अलावा कर्वी और पर्यटन क्षेत्र में भी उसके नाम कई प्लाट बताए जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, संदीप ने हाल ही में अपने पिता की विवाह वर्षगांठ एक महंगे लॉन में मनाई थी, जिस पर लगभग सात लाख रुपये खर्च किए। इसके अलावा वह महंगे शौक, ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी जीवनशैली का आदी बन गया था।
विज्ञापन


करीबी लोगों का कहना है कि कोविड काल के बाद से उसने रियल एस्टेट में भी निवेश करना शुरू किया था। धीरे-धीरे उसने पुराने मित्रों और परिचितों से दूरी बना ली थी। जिन लोगों ने कभी उसे संघर्ष करते देखा था, वे अब उसके अचानक हुए आर्थिक बदलाव पर हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें