फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : आपसी रंजिश में गई किशोरी और मासूम की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बरदहा नदी के पास किशोरी और उसके भांजे की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। एसपी अंकित मित्तल का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते दोनों की हत्या की गई। उधर, चार डाक्टरों के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में किशोरी संग दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। धारदार हथियार के वार से चेहरे व गर्दन में घाव होने से मौत की वजह बताई गई है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर बृहस्पतिवार की रात ही प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेमप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लेने के बाद मंडलायुक्त दिनेश कुमार, आईजी के सत्यनारायण, डीएम शेषमणि पांडेय पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे और पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की।
थाना क्षेत्र के निही गांव के कोडरिया पुरवा निवासी रामराज कोल की बेटी पार्वती उर्फ ममता (15) बृहस्पतिवार की शाम बरदहा नदी के आगे खेत में मौजूद पिता को खाना देने गई थी। साथ में विनोद कोल का बेटा बृजेंद्र कोल (4) भी था, जो ममता का भांजा था। खेत से लौटते समय रास्ते में दोनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों को लहूलुहान पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। मासूम की सांसे चलती देख सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अंकित मित्तल, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ मऊ सुबोध गौतम व मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉड के साथ मौके पर जाकर जांच की थी। मंडलायुक्त, आईजी व डीएम ने रात में ही घटना स्थल का मुआयना किया और परिवार को सांत्वना दी।
बृहस्पतिवार की देर रात पहुंचे प्रयागराज जोन के एडीजी ने एसपी संग आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर निही गांव के भौंटी निवासी चिल्हू कोल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे और एक अन्य को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी का नाम नहीं बताया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं आई है। मौत का कारण धारदार हथियार के हमले की चोट से हुई है।
टूटा गम का पहाड,़ हर आंख नम
तीन दिन पहले ही अमचुर नेरूआ गांव का मासूम बृजेंद्र अपनी मां माया देवी के साथ ननिहाल कोडरियापुरवा आया था। पार्वती जब पिता को खाना देने जा रही थी तब उसने भी नाना के पास जाने की जिद की थी। परिजनों ने कई बार रोका, पर वह नहीं माना। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में गम का पहाड़ टूट पड़ा। मां व बहनें दिनभर रोती रहीं।
पार्वती पांच बहन व एक भाई के बीच छोटी थी। वह कक्षा पांच तक की शिक्षा ग्रहण कर चुकी थी। उसकी मौत के बाद पुरवा में सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों शव पुरवा पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। पुलिस सुरक्षा के बीच मौसी और भांजे का एक साथ गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें