फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व बाल विकास विभाग की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग के सूचकांकों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के न आने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा और बाल विकास विभाग के कार्यों की प्रगति ठीक न मिलने पर सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने नीति आयोग के संबंध में संबंधित अधिकारियों से कहा कि अनुपालन आख्या तत्काल भेजें। पिरामल संस्था के लोगों से कहा कि विभागों से संपर्क कर संबंधित बिंदुओं की सूचना समय से प्राप्त कराएं। कहा कि जिन विभागों को नीति आयोग से विकास के लिए धनराशि दी गई है वह उपभोग प्रमाण पत्र तत्काल दें।
कहा कि शिक्षा और बाल विकास विभाग के कार्यों की प्रगति ठीक नहीं है। सीडीओ अमित आसेरी को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर अगर प्रगति न की जाए तो इनके खिलाफ कार्रवाई कराएं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीति आयोग के जिन बिंदुओं पर प्रगति कम है उसमें प्रगति बढ़ाएं। ताकि जनपद की रैंकिंग में कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें