फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी में पढ़ाया जा रहा अनुशासन का पाठ

विज्ञापन
एनसीसी सीनियर कैडेट्स को अनुशासन का पाठ पढ़ाते प्रशिक्षक ऋषि कुमार शुक्ल। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी में 43 साल बाद फिर से सीनियर डिवीजन एनसीसी की परेड शुरू हुई है। इसी क्रम में रविवार कोे कालेज परिसर में हवलदार अमरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने छात्रों को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। छात्रों को एनसीसी के उद्देश्यों को बता कर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

एनसीसी के चीफ ऑफिसर ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि 1962 में इस कालेज में जूनियर और सीनियर डिवीजन की एनसीसी संचालित थी, किन्हीं कारणों से 1977 में सीनियर डिवीजन एनसीसी समाप्त हो गई थी। पहली बार परेड में शामिल हुआ कैडेट्स को शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।
कालेज के प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षित छात्रों को सरकारी नौकरियों में बोनस अंक मिलते हैं और फौज व पुलिस की भर्ती में तो और भी ज्यादा फायदा मिलता है। सीनियर डिवीजन एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर सत्यम सिंह, अली हसन और जूनियर डिवीजन एनसीसी के सीनियर कुलदीप कुशवाहा, ओमकेश प्रजापति, कौशल सोनी व सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें