फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन सर्वाधिक नामांकन

Mon, 06 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
studenat elecation - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों ने भारी लाव लश्कर के साथ चित्रकूट व मानिकपुर सीट के लिए पर्चा दाखिल किया। बसपा के दोनों और भाजपा के एक प्रत्याशी ने नामांकन का दूसरा सेट दोबारा दाखिल किया। कुल 23 पर्चे अंतिम दिन दाखिल हुए।
विज्ञापन



        सोमवार को नामांकन का अंतिम मौका होने के कारण सुबह से दावेदारों व उनके समर्थकों की भीड़ कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास जुटने लगी। दोनों सीटों के आब्जर्वर भी नामांकन कक्ष में बैठे रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया।

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक वीर सिंह पटेल ने चित्रकूट और गठबंधन में मानिकपुर सीट से गुलाबी गैंग की कमांडर संपतपाल ने लावलश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे। युवाओं की टोली का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने किया। यह टोली मुख्यालय के सपा कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल ही दोनों प्रत्याशियों के साथ उत्साहवर्धन करती रही।
विज्ञापन


इसके बाद बसपा के निवर्ततान विधायक चंद्रभान सिंह और जगदीश प्रसाद गौतम भी लावलश्कर के साथ दोबारा नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे। गौरतलब है कि दोनों ने शनिवार को नामांकन दाखिल कर दिया था। इसके पूर्व भाजपा के चित्रकूट सीट के प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भी दोबारा नामांकन दाखिल किया है।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव आदि मौजूद रहे।


चित्रकूट। नामांकन दाखिल कराने के लिए जुलूस लेकर आए प्रत्याशियों के समर्थकों से कई बार पुलिस की नोकझोंक हुई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल को नामांकन परिसर में जाने से भी पुलिस कर्मियों ने रोका। जिससे काफी देर तक पूर्व सांसद बालकुमार पटेल की पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक हुई।


चित्रकूट। अंतिम दिन चित्रकूट सीट से वीरसिंह पटेल, दुर्गेश यादव, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जगदीश प्रसाद गौतम, हिंदूमहासभा से चंद्रकिशोर द्विवेदी,शिवाकांत शास्त्री, उग्रसेन पटेल, सत्यनारायण, आशीष सिंह रघुवंशी, छेदीलाल यादव, चंदन सिंह ने पर्चा दाखिल किया। मानिकपुर सीट से पूर्वविधायक दिनेश प्रसाद मिश्रा, कांग्रेस से संपतपाल, बसपा से चंद्रभान सिंह पटेल, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, हजारी लाल, सुखलाल, हीरादेवी, शिवकुमार, शिवसेना से सरयू केशरवानी, डा.सत्यनारायण कोल, भगवान सहाय, इंद्रपाल ने नामांकन कराया।



चित्रकूट। नामांकन के अंतिम दिन मुख्यालय के सदर रोड़ व सीआईसी रोड से लेकर कलेक्ट्रेट मार्ग के बीच कई बार जाम लगा। सपा, कांग्रेस, बसपा  व अन्य दलों के प्रत्याशियों के जुलूस व नारेबाजी से कई बार आचार संहिता का उल्लघंन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें