फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से सजी बैलगाड़ी में नामांकन करने पहुंचे

Mon, 06 Feb 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
में बैलगाड़ी से नामांकन कराने जाते प्रत्याशी उग्रसेन पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी तरह- तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सोमवार को आकर्षण का केंद्र निर्बल इंडिया हमारा आमदल पार्टी के प्रत्याशी रहे। कोई फूलों से सजी बैलगाड़ी में बैठकर तो दूसरा नंगे पैर कलक्ट्रेट पहुंचे। दोनों प्रत्याशी अन्य दलों के प्रत्याशी और समर्थकों के लिए भी चर्चा का विषय रहे।  
विज्ञापन



सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे फूलों से सजी एक बैलगाड़ी कलक्ट्रेट की ओर बढ़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया, लेकिन बैलगाड़ी में माला पहने निर्बल इंडिया हमारा आमदल पार्टी के उग्रसेन पटेल ने बताया कि वह नामांकन करने जा रहा है। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें जाना दिया।

पूरे रास्ते यह प्रत्याशी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। उग्रसेन ने बताया कि किसान मजदूरों की बात कोई नहीं करता। उसने केंद्र की भाजपा और यूपी की सपा सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने चित्रकूट विधानसभा सीट से नामांकन किया। इसके अलावा मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए निर्बल इंडिया हमारा आमदल पार्टी के मैदाना निवासी सुखलाल निषाद ने नंगे पैर आकर नामांकन कराया। उसने बताया कि विधायक बनने के लिए उसने पूरे समय तक नंगे पैर रहने का संकल्प लिया है। उन्हें सबका समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें