चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार को कलम-दवात की पूजा की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
रामशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि यह कुल परंपरा रही है। दिलीप, मास्टर कुलदीप श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सभी लोगों को प्रसाद के रूप में कलम दी गई।
मंदिर के पुजारी प्रिंस विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि संघर्ष ही जीवन है। अहंकार को त्यागें तो चित्रगुप्त भगवान अपने आप कृपा करेंगे। इस मौके पर कुलदीप श्रीवास्तव, राजेंद्र खरे समेत कई चित्रांश बंधु मौजूद रहे।