फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा के उप चुनाव के लिए हुई संयुक्त बैठक

Fri, 27 Oct 2017 11:18 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
मप्र के चित्रकूट विधानसभा चुनाव के पहले बार्डर बैठक में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए रणनीति बनाते चित्रकूट यूपी व सतना एमपी के डीएम-एसपी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी की सीमा में स्थित चित्रकूट मप्र विधानसभा मेें उप चुनाव में नौ नवम्बर को डाले जाएंगे। चुनाव निष्पक्ष व सकुशल कराने के लिए सतना व चित्रकूट के अधिकारियों की बैठक कलक्ट्रेट परिसर में हुई। बैठक में उप्र व मप्र की सीमा में बैरियर लगाने व सीमा में सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।
 गौरतलब है कि धर्मनगरी में कांग्रेस के विधायक प्रेमचंद्र के निधन होने पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए  नौ नवम्बर को वोट डालें जाएंगे। जिसके लिए संयुक्त रूप से यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सीमा में बैरियर लगाने, वोटिंग के समय सीमा में दोनों प्रदेश की पुलिस तैनात करने व अन्य मामलों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर चित्रकूट जिले के डीएम शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी विजय पांडेय, एसपी प्रताप गोपेंद्र सतना के डीएम मुकेश कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर आदि अधिकारी मौजूद रहे। --इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस ने लगाया जोर
:- धर्मनगरी के मप्र क्षेत्र के विधानसभा चित्रकूट में हो रहा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी के मप्र क्षेत्र के चित्रकूट विधानसभा के उप चुनाव नौ नवम्बर को होंगे। जिसके लिए भाजपा व कांग्रेस ने पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है। वही चुनाव कराने के लिए नियुक्ति किए गए पर्यक्षक मतदान केेंद्रो का निरीक्षण कर रहे हैं। भाजपा से शंकर दास मिश्रा व कांग्रेस से निलाशू चुनाव लड़ रहे हैं । इसके अलावा दो दर्जन प्रत्याशी और चुनाव लड़  रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें