सरधुवा से गुरुवार को कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ
धाम के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों ने इनको शुभकामनाएं दीं। सरधुवा से यह
जत्था पहाड़ी होते हुए चित्रकूट जाएगा।
यहां कामतानाथ महाराज की
परिक्रमा के बाद बाबा बैजनाथ के लिए प्रस्थान करेगा। जत्थे में शेखर,
प्रदीप, जीतू, मुन्ना, हेमराज, शरदचंद्र, सत्यदेव, मुकेश, ज्ञानेश्वर,
गौरीशंकर, शिवशरण आदि शामिल हैं।