शर्मा गुट के माध्यमिक शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के कल्याण के लिए जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। इस मौके पर वित्तविहीन शिक्षकों को स्थाई शिक्षक बनाने व पेंशन समस्या का समाधान कराने की मांग की गई।
त्यागी इंटर कालेज ऐंचवारा में रविवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक जनपदीय सम्मेलन व निर्वाचन हुआ। इस मौके पर शिक्षक विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण व पेंशन की समस्या का समाधान नहीं कराया है। इसके बाद जिलास्तरीय कमेटी के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा फिर निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने।
सूर्यभान सिंह जिलामंत्री, अवधेश सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपूजन करवरिया, नंद किशोर तिवारी, प्रहलाद कुमार सिंह, रवि शंकर मिश्रा, शिव प्रताप, कंधई प्रसाद, राम स्वरूप, हनुमान शुक्ला व राम कृष्ण त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इस दौरान शंकर यादव, राम प्रताप सिंह, देशराज सिंह, हरकेश बहादुर, प्रताप नारायण, नथन सिंह, मइयादीन पटेल, सतीश रैकवार व अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।