फोटो 26 सीकेटीपी 17 कार्यक्रम में बैठे शंकराचार्य व अन्य-संवाद।
चित्रकूट। सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और गो माता को राष्ट्र माता व उनके संरक्षण के लिए मंगलवार को ज्योतिषपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यात्रा पर धर्मनगरी पहुंचे। जहां उनका जगह- जगह स्वागत किया गया। शंकराचार्य ने कहा कि सरकार गो माता की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल है। आए दिन गोवंशियों की मौत हो रही है।
यात्रा सबसे पहले जिले की सीमा बरगढ़ पहुंची। इसके बाद मऊ, रामनगर होते हुए जिला मुख्यालय के सतसंग भवन में पहुंची। उनके अनुयायियों ने यात्रा को रोक कर माला पहना कर स्वागत किया। यात्रा गोरखपुर से तीन मई को निकली है। जहां आशीर्वचन व पादुका पूजन कार्यक्रम हुआ। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सरकार गो माता की सेवा नहीं कर पा रही है। देश में लगातार गोहत्या हो रही है। शंकराचार्य ने घोषणा किया कि उनकी यह यात्रा आगामी दिनों में भी जारी रहेगी तथा गो-रक्षा के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। इंद्रेश मिश्रा, मंडल संयोजक चंद्रशेखर अवस्थी, बुंदेलखंड प्रभारी राहुल द्विवेदी, कार्यक्रम संचालक गणेश मिश्रा, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जर्नादन पटेल, संदीप रिछारिया, बराती लाल पांडेय, बादल मिश्र, हीरो मिश्र, वीरेंद्र पांडेय, डॉ सुरेंद्र द्विवेदी, अरुण मिश्रा, शिव मूरत गौतम, विपुल मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुशील मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।