फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखी प्यासी भटक रही कुपोषित बालिका को मां के साथ पहुंचाया अस्पताल

Sun, 18 Jun 2017 10:54 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
अस्पताल मे निरीक्षण करतीं डीजी हेल्‍थ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। दिन भर से भूखी मां अपनी मासूम बेटी को लेकर भोजन की तलाश में भटकर रही थी। बेटी भी बेहद कमजोर थी शायद उसको भी कुछ भोजन नहीं मिला था। इसी बीच लोक निर्माण विभाग के एई रामकुमार की नजर उस पर पड़ी तो उसे जिला अस्पताल के कुपोषण वार्ड में भर्ती कराया। डाक्टरों ने चेकअप किया तो मासूम बालिका कुपोषित मिली।
विज्ञापन

     पहाड़ी के कुचारम गांव की हीराबाई पत्नी रामबाबू ने बताया कि वह रविवार की सुबह दो साल की बेटी को लेकर मुख्यालय काम की तलाश में मजदूरी करने आई थी लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला। इसके बाद से वह भूखी प्यासी बेटी को लेकर इधर उधर भटक रही थी। उसके पास गांव लौटने के लिए रुपये भी नहीं थे। इसी बीच वहां से एई रामकुमार गुजरे तो रोती बालिका की ओर ध्यान गया। पूछताछ में महिला ने सारी जानकारी दी तो उसे जिला अस्पताल लाया गया। डा.पीडी चौधरी ने बालिका का चेकअप कर बताया कि यह कुपोषित है। इसके बाद मां-बेटी को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें