फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मासूम की हत्या के चार दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 04 Jun 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर में 12 वर्षीय बच्चे की हत्या के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजन आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। विधायक और अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। उधर, पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं एक आरोपी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी अंकुल विश्वकर्मा की चार दिन पहले देर शाम लोहे के रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई थी। गांव के गोलू निषाद, धर्मेंद्र निषाद और पप्पू निषाद पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने झांसी मिर्जापुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। अंकुल के पिता अशोक विश्वकर्मा बुधवार को पुणे से गांव पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। एसडीएम आरआर रमन, सीओ राजकमल और थाना प्रभारी राम सिंह ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम आरआर रमन ने बताया कि आरोपियों के घर पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की नोटिस चस्पा की गई है। समय सीमा पूरी होने के बाद कब्जा हटाया जाएगा। दो आरोपी गोलू निषाद और धर्मेंद्र निषाद को जेल भेजा जा चुका है। तीसरे आरोपी पप्पू निषाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें