फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधानों ने की पहली बैठक

Sat, 26 Dec 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधान पद की शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों ने सचिव व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ पहली बैठक की। इसमें समितियों का गठन किया।
विज्ञापन



सभी ने विकास कार्य करने का संकल्प लिया। कुछ गांव के सदस्यों ने बैठक में मनमानी किए जाने का आरोप लगाया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी पांच ब्लाकों में नवनिर्वाचित प्रधानों ने ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की।


 कर्वी माफी गांव की प्रधान आशा देवी ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्माण, जल प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास नियोजन की समिति बनायी गई है।


सेमरिया जगन्नाथ वासी की प्रधान दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि सचिव की मौजूदगी में कोरम पूरा हुआ। भौंरी की प्रधान आरती मिश्रा ने बताया कि सर्वसहमति से ही विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन



कोलगदहिया के प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर कोरम पूरा किया। उधर, सेमरिया के कुछ सदस्यों ने बताया कि उन्हें बैठक से दूर रखा गया। मऊ, रामनगर, पहाड़ी व मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र में भी ज्यादातर गांव में पहली बैठक सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें