प्रभु यीशु के जन्मदिन पर चर्च में विश्व कल्याण के
लिए प्रार्थना हुई। बच्चों ने देश भक्ति गीत पर डांस पेश कर सबका मन मोह
लिया। इसके बाद सेंटा क्लाज ने लोगों के बीच प्रभु यीशु के वचनों को बताकर
उपहार बांटे।
क्रिसमस डे पर शुक्रवार को मुख्यालय के सदर रोड पर
स्थित बेथेल चर्च में सुबह से इसाई धर्म के अनुयायियों की भीड़ जमा होने
लगी। फादर रूबिन मसीह के साथ सभी ने विश्वकल्याण की प्रार्थना की। बच्चों
के साथ महिलाओं ने भी प्रार्थना में बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
प्रभु यीशु के
प्रेम वचन में बताया गया कि प्रेम को जग में प्रकट करने व पापियों को क्षमा
कर सद्भाव वाले मार्ग पर चलने के साथ जग में शांति बनाने के लिए प्रभु का
जन्म हुआ।
कार्यक्रम के बाद सेंटा क्लाज ने अतिथियों को उपहार बांटे। यीशु
के बताए रास्ते पर चलने का संदेश भी दिया। शिवरामपुर, मानिकपुर, बरगढ़ व
पहाड़ी के पास स्थित चर्च में भी प्रार्थना कर अनुयायियों ने प्रभु यीशु को
याद किया। इस मौके पर डोरिस अनीता जय, नाथियल, आशीष कुमार, प्रेमकुमार व
प्रेमलता आदि मौजूद रहीं ।