फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुंदेलखंड राज्य के लिए चित्रकूट से झांसी तक होगी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए अक्तूबर में जन जागरूकता अभियान की शुरुआत पदयात्रा से होगी। इसके लिए फिल्म अभिनेता व संयोजक राजा बुंदेला ने जिले में समाज के विभिन्न वर्गों से भेंटकर जनसमर्थन जुटाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार संकल्पित हैं। सरकार ने एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, हर घर नल जल से लेकर तमाम विकास परक कार्य किए हैं। भाजपा के चुनावी एजेंडे में भी बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा शामिल रहा है।
अक्तूबर में चित्रकूट से झांसी तक की पद यात्रा की शुरुआत होगी। 23 से 29 अगस्त तक बुंदेलखंड का दौरा कर समापन झांसी में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

अपनौ बुंदेलखंड ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश सक्सेना नोएडा ने बताया कि अक्तूबर में होने वाली पदयात्रा में उनकी टीम राजा बुंदेला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगी। इसके अलावा बुंदेलखंड विकास परिषद दिल्ली, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा, बुंदेलखंड यूथ आर्गनाइजेशन, बुंदेलखंड विकास सेना ललितपुर, बुंदेलखंड युवा मोर्चा समेत लगभग एक दर्जन संगठन शामिल होंगे। फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला का भरतकूप बार्डर पर बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह की अगुवाई में स्वागत हुआ। इस दौरान कर्वी माफी प्रधान बद्री सिंह, बीपी पटेल, जानकी शरण गुप्ता, अंकित पहारिया आदि मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में बुंदेली सेना के संयोजक डॉ. आश्रय सिंह गप्पू, जालौन जिलाध्यक्ष सोनू चौहान, विष्णु सिंह पटेल, सुनील सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें