फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो दर्जन किसानों की फसल जली

Sat, 16 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
खलिहान में लगी आग के बाद बर्बाद फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहिलपुरवा के बरूईपुरवा में शुक्रवार की देर रात शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने दो दर्जन किसानों की गेहूं, सरसों व चना की फसल जलकर नष्ट हो गई। शनिवार को एसडीएम के अलावा जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसानों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

  सूखे के बीच मुश्किल से तैयार हुई फसल मड़ाई के लिए खलिहान में रखी थी, लेकिन शार्ट सर्किट से लगी आग ने सब बर्बाद कर दिया। देखते ही देखते लगभग डेढ़ सौ कुंतल की फसल राख हो गई। दमकल टीम ने आग तो बुझा दी, लेकिन फसल नहीं बचा सके। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को रूकमा बुजुर्ग गांव के बरूई पुरवा में पूर्व प्रधान राममिलन यादव के खलिहान में मड़ाई का काम चल रहा था। अचानक ट्रांसफार्मर के स्टार्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई।

पूरा स्टार्टर जल गया और आग वहीं रखी फसल में लग गई। आग ने राममिलन, अर्जुन यादव, लल्लू देवी, चुनबाद, बच्चा यादव, शारदा, मुन्नू लाल, विश्राम, नन्हा, फूलचंद्र, गैबी प्रसाद, जमुना प्रसाद, गंगा प्रसाद, बर्रीदेवी, रामशरण, कुबेर प्रसाद, बाबू लाल, सुरेश कुमार, रामसिंह, राजकुमार, रामचंद्र और सीताराम की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर पूरा गांव मौके पर पहुंचा और सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद दमकल की तीन गाड़ियां आई और एक घंटे के प्रयास पर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल राख हो गई थी। शनिवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान, सपा के मानिकपुर प्रत्याशी डा. निर्भय सिंह गौतम और कांग्रेसी नेता गिरीश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम रामसकल मौर्य ने कहा कि सूची बनाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें