फोटो 21 सीकेटीपी 10 पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकार
चित्रकूट। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शहीदों को नमन किया। पुलिस अधीक्षक ने एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश में शहीद हुए पुलिस जवानों के नाम पढ़े। शहीद स्मारक पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। शहीद जवानों को औपचारिक टुकड़ी द्वारा सम्मान गारद दिया गया।
उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक सलामी अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर बलिदान को याद किया। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, सीओ करिश्मा गुप्ता, सीओ सत्येंद्र सिंह और मऊ फहद अली सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया, साइबर सेल विजय कुमार सिंह समेत अन्य थाना व शाखा प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)