फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने निष्पक्षता से कराया चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा के हुए उप चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी डॉ. निर्भय सिंह पटेल ने भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला की जीत को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सपा प्रत्याशी का कहना है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने गलत तरीके से जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा विधायक ने इसे हताशा बताया है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी डा. निर्भय सिंह ने अदालत में भाजपा विधायक आनंद शुक्ला समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है। आरोप है कि मतदान में गलत तरीके से ईवीएम अभ्यास कराया गया था। उनके कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को धमकी देकर नजरबंद किया गया था। उन्होंने इसे चुनावी भ्रष्टाचार बताकर याचिका दाखिल की है। याचिक हाईकोर्र्ट में स्वीकार भी कर ली गई है। इसमें 16 मार्च को भाजपा विधायक से लिखित जवाब मांगा गया है।
इधर, इस मामले की जानकारी होने पर भाजपा विधायक आनन्द शुक्ला ने कहा कि चुनाव भाजपा या आनन्द शुक्ला ने नहीं कराया है, बल्कि निर्वाचन आयोग ने पूरी निष्पक्षता के साथ कराया है। उन्होंने कहा कि तीन महीने तक क्षेत्र में उनकी सक्रियता, जनहित के कार्यों में शत प्रतिशत जन समर्थन से विपक्षी बौखला गए हैं। हालांकि चुनाव प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन अधिकारी की ओर से पक्ष रखा जाएगा। इसके बावजूद वह सपा प्रत्याशी को चुनौती देते हैं कि यदि चुनाव में गड़बड़ी की बात साबित कर दें तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। वह उच्च न्यायालय में अपना पक्ष पुरजोर तरीके से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें