फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी लदे ट्रक के चालक को पीटकर नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बसंतपुर के पास बदमाशों ने बांदा की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक को जबरन रुकवाया और चालक को पीटकर 15 हजार रुपये लूट लिए। चालक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भरतकूप से गिट्टी लादकर पहाड़ी के साईंपुर के रास्ते शुक्रवार रात को कमासिन बांदा जा रहे ट्रक को बदमाशों ने बसंतपुर के पास जबरन रुकवाया। ट्रक चालक गढ़ीघाट निवासी अशोक यादव ने बताया कि पहले तीन युवकों ने बांदा जाने के लिए जबरन ट्रक रुकवाया और फिर तीनों उसमें बैठ गए। जैसे ही कुछ दूर आगे बढे़ तो एक युवक ने तमंचा लगाकर ट्रक रोकने को कहा।
ट्रक रोकते ही बदमाशों ने उसकी व क्लीनर से जेब में रखी नकदी निकालने को कहा। मना करने पर तीनों ने मिलकर पीटा और जेब में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी भाग निकले। घटना के दूसरे दिन शनिवार को चालक ने बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस संबध में थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र के इंचार्ज दरोगा को जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल प्रथमदृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें