फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामले की जांच के लिए बीएसए ने दो सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

बीएसए ओमकार राणा ने सोमवार को बताया कि शिक्षक अखिलेश के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ अवैध वसूली के गलत आरोप का प्रचार किया है, इसके अलावा उन पर गलत तरीके से विभाग से प्रमोशन और दिव्यांग भत्ता लेने का आरोप है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है, टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षक पर कार्रवाई होगी। इस बारे में आरोपी शिक्षक ने बताया कि यह विरोधी शिक्षकों की उनके खिलाफ चाल है। उनके खिलाफ अब तक चार बार जांच हो चुकी है। हर बार वह निर्दोष साबित हुए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों पर आरोप लगाने के मामले में कहा कि इस बात के उनके पास सबूत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें