फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: गोशालाओं में मवेशियों को ठंड से बचाने के करें उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रमुख सचिव परिवहन व जिले के नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मवेशियों को गुड़ व चारा खिलाया और अधिकारियों से कहा कि हर गोशाला में मवेशियों को ठंड से बचाने की कवायद हो। उनके खाने-पीने में किसी भी प्रकार की कमी न हो। इसके बाद उन्होंने धान खरीद केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी किसानों का क्रम से धान तौलें और भुगतान में विलंब न करें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने पीसीएफ से संचालित धान क्रय केंद्र मंडी परिषद कर्वी, शिवरामपुर व गोशाला रसिन का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से किसानों के खरीदे गए धान, भुगतान व बोरा आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखें और किसानों का समय से भुगतान कराएं। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
गोशाला रसिन के निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ केपी यादव से गोवंशो के खानपान, प्रकाश व्यवस्था व ठंड से बचाव की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। गोशाला में क्षमता के अनुसार पशु रखने के निर्देश दिए। कहा कि सभी गोशालाओं में समुचित व्यवस्थाएं रहें, कहीं पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए गोशालाओं में अलाव व तिरपाल की व्यवस्था कर ली जाएं। इस दौरान सीडीओ अमित आसेरी, डीडीओ आरके त्रिपाठी और एसडीएम कर्वी राम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें