फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के विवाद में चली गोली, एक घायल

Fri, 01 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 खेत में सिंचाई के लिए निकले पाइप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष की ओर से गोली चलने पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद रेफर किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




घटना रैपुरा थाने के मदना गांव के पडरी पुरवा की है। बाबूलाल पुत्र रामचंद्र के बोर से कन्हैयालाल पुत्र बदलू के खेत की सिंचाई हो रही थी। पाइप चंदेल पुत्र भइयालाल के खेत से होकर गुजरने पर चंदेल ने आपत्ति की।



 इसी बात को लेकर कन्हैया व चंदेल के बीच विवाद होने लगा। मौके पर चंदेल की ओर से पहुंचे मुन्ना पुत्र शंकर ने कट्टे  से फायर झोंक दिया। गोली वहां खडे़ राजकरन पुत्र बोधन के बांए पैर की जांघ में जा लगी।
विज्ञापन




जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। गोली लगते ही सभी भाग निकले। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रूफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें