फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 05 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के कांग्रेसियों ने रविवार को जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में हुई वृद्धि और कांग्रेस के नेताओं के नाम से चल रही योजनाओं के नाम बदलने के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पटेल तिराहे पर पहुंचे। यहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कांग्रेसी नेताओं के नाम पर चल रही योजनाओं के नाम बदलकर संघ के नेताओं के नाम किए गए हैं। उन्हें हटाकर पूर्व की तरह योजनाओं के नाम किए जाए।

साथ ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों को कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर कम मूल्यों पर निश्चित किए जाने, किसानों को खेती के लिए रियायत मूल्य पर डीजल उपलब्ध कराने, सूखा पीड़ित राज्यों में छोटे-बड़े सभी किसानों का कर्ज माफ किए जाने, 20 हजार प्रति बीघा मुआवजा दिए जाने, एशिया की सबसे बड़ी पाठा जलकल योजना को तत्काल निधि दिलाकर चालू कराने और सभी जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में मथुरा कांड के मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर रासुका लगाई जाने और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रदेश सचिव पंकज मिश्र, रघुनाथ द्विवेदी, जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, रंजना पांडेय, अवधेश करवरिया, मनोज अग्रहरि, महिला जिलाध्यक्ष अकबरी बेगम, रंजीत सिमोन, राजनरायन सिंह, मेंहदी हसन व माताबदल भरतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें