फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरे युवक की मौत

Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली काम करने जा रहे मजदूर की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसके जेब से मिले मोबाइल व मतदाता पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


मऊ थाना क्षेत्र के बरियारी कला निवासी इंद्रकुमार (27) पुत्र शीतला प्रसाद पांडेय सोमवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। पुरवा तरौंहा रेलवे क्रासिंग के समीप वह बोगी के दरवाजे के पास खड़ा था, तभी अचानक वह चलती ट्रेन से नीचे जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

गेट मैन की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और इंद्रकुमार के जेब से मिले मोबाइल व मतदाता पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंद्रकुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। उसकी शादी के लिए लड़की वाले देखने आए थे। इस कारण वह घर आया था।
विज्ञापन


हादसे में तीन घायल-कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर के पास मंगलवार तड़के हाइवे पर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें बाइक सवार आलोक कुमार पुत्र साधूराम, राहुल पुत्र गुलाब सिंह व राजेंद्र कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी एसडीएम कालोनी कर्वी घायल हो गए। तीनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें