फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से पूर्व प्रधान की मौत

Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 खेत को जानवरों से बचाने के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आकर पूर्व प्रधान की मौत हो गई। बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के सेमरदहा गंाव के पूर्व प्रधान लल्लू सिंह (48) पुत्र शिवराज बुधवार को फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ बिजली तार बिछा दिया।
विज्ञापन


देर रात को एक जानवर उसकी चपेट में आया। जिससे तार छिटकर दूर गिर गया। इसी दौरान पूर्व प्रधान भी वहां पहुंचे और तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह खेत में ही गिर पड़े। रात भर वह खेत में पड़े रहे। गुरुवार की सुबह शौच क्रिया के लिए निकले कुछ लोगों ने उन्हें खेत में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। तब तक पूर्व प्रधान की मौत हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि करंट लगने से पूर्व प्रधान की मौत हुई है लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराकर गांव में ही अंतिम संस्कार करा दिया है। फसल को जानवरों से बचाने के लिए करंट लगाया गया था। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। वह वर्ष 2000 से 2005 तक ग्राम प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें