फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गोप्पा ने दिनदहाड़े किसान का किया अपहरण

Sat, 12 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज कराता अपहृत लक्ष्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डाकू गोप्पा ने दिनदहाड़े साथी डाकू खरदूषण के साथ पुलिस मुखबिरी करने के शक पर एक किसान का अपहरण कर जंगल की ओर ले गए। जानकारी होते ही पुलिस टीमें सक्रिय हुई और दो घंटे के अंदर अपहृत को सकुशल छुड़ा लिया।
विज्ञापन


नेरुआ गांव निवासी किसान पहलवान उर्फ लक्ष्मी (20) पुत्र जगन्नाथ आरख शनिवार की शाम को गांव के बाहर अपने खेतों की देखरेख कर रहा था। उसने बताया कि इसी बीच सुबह करीब साढ़े 11 बजे 50 हजार का इनामी डाकू गोप्पा यादव अपने साथी 12 हजार के इनामी डाकू खरदूषण के साथ बाइक से आ धमका। दोनों ने असलहे उसकी ओर तान दिए। तभी कुछ बदमाश ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। उसे बाइक में बैठाकर जंगल की ओर भागने लगे। इसी बीच उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। अपहरण की सूचना मिलते ही एसपी डीपी सिंह के नेतृत्व में सीओ महेश कुमार व थानाध्यक्ष आरबी सिंह पूरी फोर्स के साथ गांव पहुंचे।

तीन पुलिस टीमों ने महुलिया जंगल में घेराबंदी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि डाकुओं ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी फायरिंग होेने पर भागने से पहले डाकू गैंग ने अपहृत को जमकर पीटा। जान से मारने के लिए गोली भी चलाई लेकिन वह बच गया। गोली उसके पैर को छूती हुई निकल गई। पुलिस को  देखकर अपहृत ने चिल्लाकर अपनी मौजूदगी की जानकारी दी। पुलिस ने उसे बरामद कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपहृत पर डाकुओं को मुखबिरी करने का शक है। इसीलिए हत्या करने के लिए उसका अपहरण किया था। पुलिस की मानें तो अपहृत के पास तमंचा भी था जिसे डाकुओं ने छीन लिया है। डाकू गोप्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें