फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 1282 ने छोड़ी हाईस्कूल की परीक्षा

Fri, 19 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। पहले दिन 1282 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करता रहा लेकिन एक भी नकलची उनके हाथ नहीं लगा। केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


 गुरुवार सुबह से ही सड़कों पर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की भीड़ नजर आई। निर्धारित समय से आधे घंटे पहले परीक्षार्थी अपने केंद्रों में पहुंचकर गेट खुलने का इंतजार करते दिखे। मुख्यालय के सीआईसी और जीजीआईसी में मुख्य गेट के बजाए साइड गेट से परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।

सभी कालेजों के गेट पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा अैार डीआईओएस ने लगभग नौ बजे इन केंद्रों का निरीक्षण किया। हाईस्कूल में 6897 छात्र और 6549 छात्राओं ने परीक्षा दी। 1282 छात्र गैरहाजिर रहे। जनसेवा इंटर कालेज में छात्रों को सही जानकारी न मिलने से इधर-उधर भागते देखा गया।
विज्ञापन


यही हाल जेपी इंटर कालेज का भी रहा। प्रवेश-पत्र लिए छात्र अपनी कक्ष संख्या जानने को आतुर थे, लेकिन उन्हें सही जानकारी न मिलने से समय की बर्बादी हुई। लाइना बाबा इंटर कालेज, शिवरामपुर में छात्रों को बरामदे में बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। हाईस्कूल के पहले प्रश्न पत्र की परीक्षा देने वाले लगभग 40 छात्रों को बरामदे में बैठाने का कुछ छात्रों ने विरोध भी किया लेकिन केंद्र व्यवस्थापक शिवप्रसाद कुशवाहा ने कहा कि कालेज में जगह कम होने के कारण मजबूरी में ऐसा किया गया।
विज्ञापन


 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें