फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्राहकों की भीड़ ने दी बाजार को नई जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। मई माह में अधिक सहालग होने से दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इससे बाजार को नई जिंदगी मिली है। क्योंकि कुछ दिनों पहले जहां बाजार में सन्नाटा दिखता था वहीं अब सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की चहल-पहल नजर आती है।
शहर के शंकर बाजार, नई और पुरानी बाजार में अधिकतर सहालग से संबंधित सामग्री की दुकानें हैं। यहां सराफा मार्केट से लेकर कपड़ा, किराने की दुकानों में चहल पहल देखने को मिल रही है। दोपहर के समय भी दुकानों में ग्राहक खरीदारी करते दिखते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कपड़ा व्यापारी संजीव अग्रवाल, अजय गुप्ता व सराफा व्यापारी अर्पित अग्रवाल व हीरा लाल सोनी आदि ने बताया कि मई में ग्रामीण क्षेत्रों में सहालग अधिक है। इससे गांवों से ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। फैशन के अनुसार कपड़े से लेकर जेवरात व अन्य वस्तुएं खरीदते हैं।
विज्ञापन

ग्राहक ममता मिश्रा ने बताया कि 20 मई को बेटी की शादी है। इसलिए खरीदारी करने आई हैं। राजेश पांडेय ने बताया कि उनके पुत्र का विवाह है। बाजार से जेवरात, कपड़े और किराने का सामना खरीदने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें