चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में खेतों की सिंचाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक परिवार के लोगों ने दंपति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
कसहाई गांव के किसान प्रेमचंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह वह नलकूप से अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान उसने नलकूप के पाइप दूसरे के खेत में रखे थे वहां से उठा लिया।
इसका विरोध करते हुए पडोसी किसान के परिवार के सदस्यों ने उसको व उसकी पत्नी यशोदा को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। कहा कि यदि उसके खेत से पाइप ले गए तो जान से मार देंगे। घायल दंपति को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजकर कसहाई निवासी लल्लू व उसके पुत्र धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।