फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन से दंपति का बैग लेकर भागे

Tue, 19 Jul 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार को चौकी क्षेत्र के भसौंधा मोड़ पर बैंक मैनेजर को लूटने की घटना को 24 घंटे भी नहीं हुए और देर रात को रेलवे स्टेशन से दो युवकों ने दंपति का बैग पार कर दिया। जिसमें पांच हजार नगद, मोबाइल व कपड़े थे।
विज्ञापन


भसौंधा के बंशीपुर निवासी बबलू पुत्र भोला अपनी पत्नी रजनी के साथ सोमवार की रात को कानपुर से चित्रकूट एक्सप्रेस से शिवरामपुर स्टेशन उतरे। रात होने के कारण दंपति स्टेशन पर ही ठहर कर सबेरा होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान दो युवक आए और उनका बैग लेकर भाग निकले।

बबलू ने बताया कि बैग में नगदी, मोबाइल व कपड़े थे। जिसकी सूचना जीआरपी को दी गई है। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में सोमवार की सुबह भसौंधा मोड़ पर बैंक मैनेजर जनार्दन सिंह व चपरासी रमाशंकर को बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर लूटा था। जिसका दूसरे दिन भी पुलिस कुछ खुलासा नहीं कर सकी। सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें