फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने मानी गलती पुल का निर्माण शुरू

Sat, 20 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदाकिनी घाट का फाटक खोलकर पानी बहाने के खिलाफ साधु संतों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया था। जिससे काम बंद रहा। शनिवार को ठेकेदार ने गलती मानी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया तब जाकर नया पुल का काम चालू हो सका।
विज्ञापन


रामघाट स्थित मंदाकिनी का जल स्तर अचानक कम होने से साधु संतों ने नए घाट का निर्माण करा रहे ठेकेदार को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारी भी मौजूद रहे। भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवनदास ने कहा कि वैसे ही कम बारिश से मंदाकिनी में पानी कम है और अब नए घाट के निर्माण पर ठेकेदार ने पानी बहा दिया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान नाव चालक मइयादीन ने कहा कि मंदाकिनी में पानी नहीं होगा तो नाव वालों की रोजी रोटी बंद हो जाएगी। लगभग एक घंटे तक चली बातचीत के बाद आखिरी में ठेकेदार ओमप्रकाश पांडेय व अन्य लोगों ने भरोसा दिया कि अब फाटक नहीं खोला जाएगा। अगर जरूरत हुई तो पहले से सूचना दी जाएगी। इसके बाद साधु संत शांत हुए और पुल का निर्माण शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें