फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक सहित दो दर्जन पर मुकदमा

Sat, 20 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
महज 18 फीट जमीन को लेकर शनिवार को मुख्यालय के समीप पिपरावल पुल के पास सपा विधायक व बसपा विधायक के भाई, लेखपाल और एक चिकित्सक के बीच विवाद हुआ। इस जमीन के चारों  दावेदार सामने आ गए। आरोप है कि हवाई फायरिंग व मारपीट हुई। जिसमें सदर विधायक का एक निजी गनर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद निपटाया। तहरीर के आधार पर सपा विधायक सहित बसपा विधायक के भाई, लेखपाल और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


राघवपुरी सीतापुर निवासी डा. देवेंद्र सोनी ने शनिवार सुबह एक दर्जन मजदूर लेकर पिपरावल पुल के पास उक्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसकी जानकारी होते ही मानिकपुर बसपा विधायक चंद्रभान सिंह के भाई राज कुमार कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन अपनी बताकर निर्माण रोकने को कहा। इसी बीच सदर विधायक वीर सिंह पटेल भी अपने साथियों के साथ पहुंच गए और जमीन अपनी पत्नी ममता सिंह के नाम होना बताया। इसी दौरान चौथे दावेदार लेखपाल आरडी सिंह भी पहुंचे और कहा जमीन उनकी है।

इसके बाद उनके बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग के साथ पथराव होने लगा। जिसमें सदर विधायक के प्राइवेट गनर अशोक सिंह पुत्र दयाशंकर निवासी कोठिलिहाई घायल हो गए। जानकारी मिलते ही सीओ राजेश तिवारी व कोतवाल रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराकर सभी पक्ष को कागजात के साथ कोतवाली बुलाया। कोतवाल ने बताया कि सभी पक्षों से यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। घायल अशोक का मेडिकल  कराया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में डा. देवेंद्र सोनी की तहरीर पर सपा के सदर विधायक वीर सिंह पटेल, बसपा विधायक चंद्रभान सिंह के भाई राज कुमार सिंह, लेखपाल आरडी सिंह व अशोक पटेल समेत दस अज्ञात के खिलाफ हवाई फायरिंग करने व धमकी देने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा घायल अशोक पटेल की तहरीर पर डा. वीरेंद्र सोनी, माया देवी पत्नी धर्मराज निवासी सीतापुर समेत दस अज्ञात के खिलाफ संपत्ति पर कब्जा करने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चालू है, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें