फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: संवरेगा शहर, व्यवस्थित होंगी सुविधाएं

Fri, 30 Jan 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहरों के विकास और सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्तरों पर योजनाएं बनाई जा रही हैं। शहर में कई प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारने के लिए शुक्रवार को डीएम पुलकित गर्ग ने प्रमुख स्थलों का जायजा लिया और उन्होंने संबंधित को कार्ययोजना का खाका खींचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने धनुष चौराहा, पुराना बस स्टैंड, पुरानी कोतवाली, धतूरा चौराहा से धनुष चौराहा तक का मार्ग और अटल पार्क का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुराना बस स्टैंड परिसर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार पुरानी कोतवाली परिसर में हॉट बाजार, अटल पार्क में द्वितीय गेट का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित विकास कार्यों की एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए और उन्हें निर्धारित समय सीमा में धरातल पर उतारा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें