फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक गणना के रथ को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
फोटो-4- रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम शेषमणि पांडेय - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में 7 वें आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य का आरंभ जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गणना कार्यों के बार में जिलाधिकारी ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यावंयन मंत्रालय भारत सरकार व सीएससी के संयुक्त तत्वावधान में 7वें आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य संपन्न कराया जाना है। जिसका शुभारंभ जनपद में किया गया है। पूर्व में राज्य स्तर पर इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री ने की है। उन्होने बताया कि आर्थिक गणना का उददेश्य रोजगार के सटीक आंकड़े एकत्रित करना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों का सर्वेक्षण तथा औपचारिक एवं अनौपचारिक रोजगार क्षेत्रों में श्रमिकों की आर्थिक गतिविधियों को स्पष्ट करना है। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजरों को अपने अधीन प्रगणकों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य मोबाइल एप्प के माध्यम से किया जाना है। मोबाइल एप्प सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंलि द्वारा प्रदान किया जायेगा। सीएससी जिला समंवयक बदरूददीन खान ने बताया कि 7वें आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंलि द्वारा अपने अधीन पंजीकृत डिजिटल सेवा केन्द्र संचालको के अंर्तगत प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणकों द्वारा हर ग्राम पंचायत व शहरी क्षेत्र में किया जायेगा। सीएससी जिला प्रबंधक अतुल कुमार व मनीष कुमार ने बताया कि जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त 132 सुपरवाइजर के अन्तर्गत लगभग 350 गणनकार आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य करेगें। इस मौके पर पूर्व प्रधान सहित गणनाकार भी मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह यादव, अपर संख्याधिकारी महेन्द्र कुमार सहित आर्थिक सर्वेक्षण के एक सैकड़ा सुपरवाइजर व एनुमेनेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें