फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आज शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

Sun, 09 Aug 2026 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न-09 सीकेटीपी 07 रामघाट ​स्थित भगवान मत्तगजेंद्र नाथ ​शिवलिंग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सावन माह के दूसरे सोमवार को धर्मनगरी के प्राचीन शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। भगवान मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर समेत जिले के कई मंदिरों में जलाभिषेक होगा। कई भक्त और कांवड़िये एक दिन पहले ही चित्रकूट पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। मंदिर के संत विपिन बिहारी ने बताया कि तड़के चार बजे से मंदिर के पट खुल जाएंगे। महिला और पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग कतारें लगाई जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चारपहिया वाहनों को शंख चौराहे के पास रोका जाएगा।
रामघाट के पास दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। भक्तों के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। इनके अलावा मानिकपुर के सोमनाथ मंदिर में भी तैयारियां पूरी हैं, जहां मध्य प्रदेश सीमा से भी भक्त आते हैं। पहाड़ी कस्बे के पालेश्वरनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र के मड़प पहाड़ स्थित पांच मुखी शिव मंदिर में भी भक्तों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मऊ के ऋषियन आश्रम के शिवालय में भी चकाचक कर दी गई हैं। इन सभी मंदिरों में चित्रकूट जिले के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों से भी भक्त दर्शन करने आते हैं।

फोटो न-09 सीकेटीपी 07 रामघाट स्थित भगवान मत्तगजेंद्र नाथ शिवलिंग। संवाद

फोटो न-09 सीकेटीपी 07 रामघाट स्थित भगवान मत्तगजेंद्र नाथ शिवलिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें