फोटो 05सीकेटीपी 13 राजाघाट में बने कॉपर डैम की बोरियां निकालती टीम। संवाद
चित्रकूट। शहर के नवनिर्मित राजाघाट में बने कॉफर डैम की बोरियां निकालने का अभियान रविवार से शुरू हो गया है। पालिका कर्मियों की टीम ने बुंदेली सेना के प्रयासों के बाद यह कार्य शुरू किया है। पहले दिन करीब तीन सौ बोरियां नदी से बाहर निकाली गईं।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों राजाघाट की सफाई कराई थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि घाट बनाते समय लगाए गए कॉफर डैम को अभी तक नहीं हटाया गया है। उन्होंने इस बाबत पालिका के ईओ लालजी से वार्ता कर उन्हें घाट की स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद ईओ ने स्वयं घाट का दौरा कर कॉफर डैम व घाट की मिट्टी हटवाने का आश्वासन दिया था। अब ईओ के निर्देश पर रविवार को नगर पालिका परिषद के सफाई नायक जावेद खान के नेतृत्व में 12 सफाई कर्मियों की टीम बोरियां निकालने में जुटी है। पहले दिन करीब तीन सौ बोरियां नदी से बाहर निकाली गई। घाट में अभी भी हजारों बोरियां दफन हैं। यह अभियान कई दिनों तक लगातार चलेगा।