फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कछार पुरवा गांव में रविवार की रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनोें ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कर्वी के तरौंहा निवासी देवमुन ने बताया कि रविवार की रात साढ़े आठ बजे उसका बेटा छब्बेलाल (26) गांव के ही दोस्त बच्चा के घर गया था। वहां बल्ले भी था। सभी लोगों ने मछली बनाकर खाया और शराब पी थी। पड़ोसियों के अनुसार इसी दौरान बच्चा व बल्ले में किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई थी। इतने में ही बल्ले बच्चा के घर से चला गया। पीछे-पीछे उसका बेटा छब्बे भी चला आया। उसके बाद रात 10 बजे बल्ले के घर के सामने उसका बेटा और बल्ले साथ में देखे गए। रात साढ़े 12 बजे जीआरपी से उसे सूचना मिली कि कछार पुरवा के पास बेटा ट्रेन से कट गया है। शव ट्रैक पर पड़ा है।
छब्बेलाल के पिता ने आशंका जताई कि उसके दोस्तों ने ही विवाद के बाद बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। पिता ने बताया कि छब्बे की शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी करता था। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रक पर मिला है। विवाद की जानकारी मिली है। कई बिंदुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें