फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: नए कृषि कानूनों का व्यापार मंडल ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शुक्रवार की शाम को भरतकूप कस्बे मेें बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना व्यापार मंडल का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने भरतकूप को औद्योगिक क्षेत्र घोषित कर जिले के क्रशर उद्योग को हर तरह से संरक्षण देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के हित में है। इससे किसानों की आमदनी बढे़गी। उद्योग व्यापार मंडल सरकार के इस निर्णय के साथ है। प्रदेश उपाध्यक्ष भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए उद्योग व्यापार मंडल देश की आजादी के समय से कार्य कर रहा है।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री मुकुल अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा सुनील पांडेय, संयुक्त महामंत्री चारु चंद्र खरे, जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, सुनील द्विवेदी, सुशील गुप्ता, भरतकूप क्षेत्र के अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता, नंद किशोर, शिवकुमार, भोला कुशवाहा, राजकरन पटेल, ओम प्रकाश साहू, अंकित केशरवानी, अंकित पहारिया व शुभम गुप्ता मौजूद रहे। शिवरामपुर व मुख्यालय के नई बाजार स्थित धर्मशाले में व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें