फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बैंक ने साइबर सेल को सौंपी खातों की डिटेल

Sat, 03 Oct 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बीसी सेंटर से धोखाधड़ी के मामले में बैंक ने साइबर सेल को सभी मांगी गई जानकारी सौंप दी है। इससे जांच में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब तक करीब 30 खातों से गलत लेनदेन की जानकारी मिली है। ग्रामीणों का अनुमान है कि 50 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है।
दुबारी गांव के बाबूजी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि राममनोहर और उसके साथियों ने 800 रुपये नकद और 1000 रुपये सरकार से मिलने का लालच दिया। इस झांसे में आकर 42 लोगों ने खाते खुलवाए। बाबूजी के खाते में पहले 4.14 लाख रुपये भेजे गए फिर निकाल लिए गए। उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं मिली।
राममनोहर ने खाता खुलवाने के बाद पीड़ितों के आधार कार्ड से नए सिम निकलवाए। वह ओटीपी के लिए सिम अपने पास रखता था। पासबुक एक महीने बाद लौटाने का आश्वासन देता था। इसी सिम के जरिये वह ऑनलाइन लेनदेन करता था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि वह प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के नाम पर झांसे में लेता था। सइबर सेल ने बैंक से 30 खातों के लेनदेन की जानकारी मांगी थी। बैंक ने यह जानकारी साइबर सेल को भेज दी है।
पुलिस ने अब तक छेदीलाल, बाबूजी, मनीता, रिंकी सहित 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। राममनोहर ने चार अन्य लोगों के साथ रकम ठिकाने लगाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें