फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वकीलों के चैंबर में चोरी के आरोपी को पकड़ा, कूलर-पंखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कचहरी परिसर स्थित वकीलों के चैंबर में हुई चोरी के मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से कूलर और पंखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल उपेंद्र सिंह बताया कि चंद्रगहना निवासी वकील राममिलन सिंह ने 15 मई को कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उनके और बगल के चेंबर में चोरी हो गई है। चोर तीन पंखे और एक कूलर चुरा ले गए। शहर की गल्लामंडी के पास से कर्वी कुबेर गंज निवासी शुभम रैकवार को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूली। चोरी किए गए एक कूलर व तीन पंखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें