फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस चौकी में युवती ले जाने के आरोपी ने खाया जहर, भर्ती

Thu, 19 Mar 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। युवती को भगाने के आरोपी ने बृहस्पतिवार देर शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र की सीतापुर पुलिस चौकी में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पिकअप चालक शिवा कांत निषाद (18) पर चार दिन पहले एक युवती को बहला कर ले जाने का आरोप था। युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीतापुर चौकी पुलिस ने बुधवार रात को दोनों को पकड़ा था। बृहस्पतिवार को युवती का मेडिकल परीक्षण हुआ और उसने लड़के के पक्ष में बयान दिया। इसके बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। आरोपी शिवा को चौकी में ही रखा गया था। देर शाम करीब सात बजे उसने अपनी जेब में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उल्टी होने पर पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी हुई।
चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह अपने वाहन से आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बताया कि आरोपी की हालत ठीक है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने युवती से शादी न हो पाने के कारण यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

-
महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
चित्रकूट। भरतकूप निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को उसका और पत्नी सरवन (35) के साथ घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हो गया था। जानकारी होने पर सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें