फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी

Sun, 01 Feb 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। 10 दिन पहले ही पत्नी की हत्या के आरोप में जेल से छूटा एक पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम देकर समाज को झकझोर गया है। जेल से रिहा होने के बाद उसने इतनी जल्दी ऐसी घटना को अंजाम दिया, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस कलयुगी पिता की करतूत सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

आरोपी कलक्ट्रेट के संग्रह विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पीड़िता के मामा के अनुसार आरोपी का कुछ महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का पत्नी विरोध करती थी। दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी। इसी बात को लेकर 13 जून 2023 को पति-पत्नी में विवाद हुआ और पति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी के गर्दन में सटाकर गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
घटना के बाद उसे निलंबित कर दिया था। तभी से जेल में था। उसका रिवाल्वर का लाइसेंस भी निरस्त हो चुका है। पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध आरोपी 21 जनवरी 2026 को रिहा होकर बाहर आया था और मात्र 10 दिनों के भीतर उसने अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। ऐसा किसी परिजन ने सोचा नहीं था कि आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर घटना कर देगा। पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना जिसने भी सुना, उसके रोंगटे खड़े हो गए। सभी केवल एक ही बात कह रहे हैं कि कैसा कलयुगी बाप है। जो अपनी ही बेटी को भी नहीं छोड़ा और ऐसी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें